खेल

एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती किया गया

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं. बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया. धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है. उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है. पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे.