मधूसूदन यादव बने प्रदेश उपाध्यक्ष, सारंगढ़ यादव समाज में हर्ष व्याप्त

सारंगढ़
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के सहमती से भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी है,भाजपा के नये ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में नये पुराने ऊर्जावान पदाधिकारीयों को शामिल कर आगामी 2023में छत्तीसगढ़ में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी व पार्टी की मंशा जाहिर कर दी है, इसी कड़ी में राजनांदगाव के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक जुझारू कर्मठ व भाजपा के निष्ठावान नेता मधुसुदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, यादव के नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के विभिन्न यादव संगठनों में हर्ष व्याप्त है, और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है, मधुसुदन यादव के प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर यादव समाज सारंगढ़ के वरिष्ठ यादव जन अजय गोपाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह बरगाह पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद नगर पालिका, राजेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, कृषक रत्न सम्मान से अलंकृत विजय यादव, रवि यादव बिरपारा, अवधेश ठेठवार, सतीश यादव, ब्रजेश यादव, रवि यादव (सम्राट चौक ), नीलू यादव (कमलानगर ), वासु यादव,, संतोष यादव (बिरपारा ), गोपाल ठेठवार, संजय यादव, कमल यादव, यस कुमार यादव, अमित यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किया है /