राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दीपक तिवारी

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दीपक तिवारी

सारंगढ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विकासखंड से एक एक उत्तम नवाचार करने वाले शिक्षकों का चयन हुआ। सारंगढ़ विकासखंड से दीपक तिवारी प्रधान पाठक का चयन सम्मान हेतु किया गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ,एम.सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा,एवम डाइट प्राचार्य रायपुर थे। विदित हो कि दीपक तिवारी सारंगढ़ प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष है और वर्तमान में शास.अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला जेलपारा में पदस्थ है। यह स्कूल नगरपालिका स्कूल के नाम से भी जाना जाता है। 2017 में इनकी पदस्थापना उक्त विद्यालय में हुई और तब से लेकर आज तक इनके द्वारा विद्यार्थियों और स्कूल के विकास के लिए नित नए नए कार्य किये जाते रहे है। आज इस विद्यालय का कायाकल्प हो गया है। जहाँ बिजली ,पानी से लेकर गार्डन तक की 

व्यवस्था में व्यापक सुधार इनके द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए प्रिंट रिच का निर्माण ,अथक प्रयास से स्मार्ट क्लास के द्वारा अध्यापन कार्य इनकी उपलब्धि में शामिल है। आज इनके प्रयासों के कारण विद्यालय की दर्ज संख्या में वृद्धि हो गई है। विगत वर्षों में इन्हें कई अन्य सम्मान एवम पुरुस्कार उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिल चुका है।राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दीपक तिवारी

सारंगढ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विकासखंड से एक एक उत्तम नवाचार करने वाले शिक्षकों का चयन हुआ। सारंगढ़ विकासखंड से दीपक तिवारी प्रधान पाठक का चयन सम्मान हेतु किया गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ,एम.सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा,एवम डाइट प्राचार्य रायपुर थे। विदित हो कि दीपक तिवारी सारंगढ़ प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष है और वर्तमान में शास.अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला जेलपारा में पदस्थ है। यह स्कूल नगरपालिका स्कूल के नाम से भी जाना जाता है। 2017 में इनकी पदस्थापना उक्त विद्यालय में हुई और तब से लेकर आज तक इनके द्वारा विद्यार्थियों और स्कूल के विकास के लिए नित नए नए कार्य किये जाते रहे है। आज इस विद्यालय का कायाकल्प हो गया है। जहाँ बिजली ,पानी से लेकर गार्डन तक की व्यवस्था में व्यापक सुधार इनके द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए प्रिंट रिच का निर्माण ,अथक प्रयास से स्मार्ट क्लास के द्वारा अध्यापन कार्य इनकी उपलब्धि में शामिल है। आज इनके प्रयासों के कारण विद्यालय की दर्ज संख्या में वृद्धि हो गई है। विगत वर्षों में इन्हें कई अन्य सम्मान एवम पुरुस्कार उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिल चुका है।