सांसद गोमती साय का सारंगढ दौरा,कहा हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जो अन्याय कर रहे है उसे पहचान कर रखे उसका भी हिसाब पूरा होगा।

आगामी नगर पालिका चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से हुआ चर्चा

बड़ी संख्या में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ता

साय ने कांग्रेस सरकार पर जम कर हल्ला बोला

सांसद ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को अपने पार्टी से ज्यादा भाजपा नेताओं की ज्यादा चिंता

सारंगढ–शनिवार को रायगढ़ की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी का सारंगढ का एकदिवसीय दौरा हुआ,उनके साथ रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी,जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,सतीश बेहरा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जवाहर नायक,कमल गर्ग,अरुण शर्राफ मंच पर आसीन थे साथ मे सारंगढ पूर्व विधायक केराबाई मनहर,शमशेर सिंह,मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी,अमित अग्रवाल,अरविंद हरिप्रिया, भुवन मिश्रा(सांसद प्रतिनिधि),दुर्गा प्रसाद ठाकुर,जिला मंत्री मिराधर्म जोल्हे,जगन्नाथ केशरवानी,जुगल केशरवानी,भी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम बैठक का प्रारंभ भारतमाता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दिप प्रज्वलित कर फूल माला चढ़ा कर ,तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुआ,जिसमे चुनाव प्रभारी कमल गर्ग ने कार्यकर्ताओं और युवाओं में जोश भरते हुए भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद की गगनचुम्भी नारे लगाये, उन्होंने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने कहा,तो वही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर नायक ने भाजपा पार्टी के सिद्धांत नीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिये।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने तो कांग्रेस के ऊपर हल्ला बोलते हुए कांग्रेस को लबरा, ठगवा,चोर,लुटेरा की संज्ञा देते हुए भविष्य में कांग्रेस पार्टी को आगामी नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक वोटो से हरा कर भाजपा के अध्यक्ष बनाने की बात कही,वही भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और यूथ आइकॉन प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि जमीनी स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत और कर्तव्य परायण के लिये भाजपा पार्टी ने हमेशा आगे किया है,किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नही किया जायेगा, सारंगढ में साल के अंत मे होने वाले नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्टी हर वार्ड से एक अच्छे कार्यकर्ता को टिकट देने की बात कही,और नगर पालिका में बहुमत के साथ भाजपा का अध्यक्ष भी बनायेगी।चौधरी ने ये भी बताया कि कांग्रेस सरकार और उसके नेता व्यक्तिगत राजनीति कर रहे है आने वाले समय मे भाजपा की सत्ता आने पर किसी भी कार्यकर्ता की कोई भी समस्या किसी विभाग में,मंत्रालय में या किसी भी अधिकारी से काम पड़े भाजपा पार्टी उसे जरूर पूरा करेंगी,और कांग्रेस की सरकार में जो नेता,अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रहे है उसे पहचान कर रखे उसका भी हिसाब पूरा होगा।इस बात पर उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाजपा पार्टी जिंदाबाद, op भैया जिंदाबाद के नारे लगाये।तत्पश्चात रायगढ़ की लोकप्रिय सांसद गोमती साय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुँह पर तमाचा मारते हुए अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास कोई काम नही है वो केवल ताली बजाना जानते है,उनको अपने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा भाजपा पार्टी की ज्यादा चिंता है,की रायगढ़ की सांसद सारंगढ नही आती,इसी से उनके घृणित मानसिकता का पता चलता है,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आज जाना जाता है साथ ही कहा कि आज पूरे विश्व के साथ पूरे भारत देश मे कोरोना महामारी फैली हुई है जिस पर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना वैश्विक महामारी पर आज हम धीरे धीरे काबू कर पाये है और आज हमें गर्व है कि इस देश मे मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिया है।साय ने कहा आगामी नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है और मेरा भरोसा है कि हम इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने आये सभी सम्मानियो का आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भुवन मिश्रा ने किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सर्वप्रथम रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जवाहर नायक,प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी,महिला जिलाध्यक्ष केराबाई मनहर,जिला महामंत्री अरुणधर दीवान,सतीश बेहरा,प्रभारी कमल गर्ग,सह प्रभारी अरुण सर्राफ,जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल,जगन्नाथ केशरवानी, अरविंद हरिप्रिया, दुर्गाप्रताप सिंह,जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हे,पूर्व विधायक शमशेर सिंह,किसान प्रदेश मंत्री कुलकित चंद्रा,जुगलकिशोर केशरवानी,श्याम सुंदर रात्रे,नगर मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी,यस कुमार,निखिल केशरवानी, सोनू छाबड़ा,नगर मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,दीनानाथ खूंटे,सत्येन्द्र बरगाह,नरेश प्रधान,संगीत ठाकुर,निराकार इजारदार,मनोज लहरे,मनोज जायसवाल,हरिनाथ खूंटे,जय बानी,देवकुमारी लहरे,रागिनी केशरवानी,राजेश्वरी थवाईत,पार्षद निर्मला जायसवाल,प्रभा आदित्य,सत्या कहार,रेखा चौहान,पूनम वारे,कौशल्या केशरवानी, प्रीति पटेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष नयन बेहार,दिलीप साहू,अध्यक्ष कुंदन कुर्रे,लाभांश गिरी,आयुष्मान नामदेव,प्रवेश तिवारी,मोंटू महाजन,शरद महंत,संजू गिरी,आयुष यादव,मोहन चंद्रा,दिलीप टंडन,रमेश गिरी,लक्ष्मण लहरे,अध्यक्ष संजू शर्मा,देवेश देवांगन,अवधेश ठेठवार,गणेश खर्रा,रामावतार यादव,अजय देवांगन,बसंत शर्मा,अनुरोध पटेल,जीवन रात्रे,सतीश शर्मा,विंशु शर्मा, निलेश पटेल,मिलन यादव,अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे,त्रिलोचन यादव,क्रांति यादव,तरुण निषाद,कमल सिदार,यादराम पटेल,महेंद्र यादव,दिलीप यादव,जितेंद्र गुप्ता,राजकुमार केशरवानी,लुकदेश्वर सिंह ठाकुर,विश्वनाथ बहिदार,मक्रम जायसवाल,रामेश्वर सिंह राजपूत,पवन देवांगन,पार्षद उद्धव निराला,अध्यक्ष रविन्द्र पटेल,धरम मालाकार,आशु कटकवार,विक्की सिदार,बद्री यादव,रितेश केशरवानी,अभिषेक बरेठा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ उक्त कार्यक्रम में मण्डल में निवासरत प्रदेश एवं जिले के भाजपा व मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,नगर पालिका के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण एवं कार्यसमिति सदस्य,मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,शक्तिकेंद्र के संयोजक/सह संयोजक सोशल मीडिया के प्रभारी, समेत समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।